भारत

बदमाशों के तांडव का VIDEO, दिनदहाड़े 3 लोगों को अगवा करने की कोशिश

jantaserishta.com
11 Aug 2023 8:18 AM IST
बदमाशों के तांडव का VIDEO, दिनदहाड़े 3 लोगों को अगवा करने की कोशिश
x
बदमाशों का वीडियो भी सामने आया है।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में बदमाशों का तांडव जारी है। गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक पिता को दो बच्चों समेत उसी की कार से अगवा करने की कोशिश की। उसके साथ मारपीट भी की। लेकिन, भीड़भाड़ वाला इलाका होने की वजह से बदमाश फरार हो गए। बदमाशों का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के सुत्याना गांव के रहने वाले सुभाष अपने बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने बच्चों समेत उनको अगवा कर लिया और गाड़ी में मारपीट करते रहे। 500 मीटर चलने के बाद कार एक डंपर से टकरा गई। इसके बाद चारों बदमाश, सुभाष और उसके बच्चों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। डीसीपी सेंट्रल नोएडा अनिल यादव ने बताया कि हर बिंदु से मामले की जांच हो रही है।
पुलिस का कहना है कि 14 जून को सुभाष कश्यप के चाचा के बच्चों से सूत्याना के ही कुछ लड़कों की लड़ाई हुई थी। इसके संबंध में ईकोटेक थर्ड थाना में मामला दर्ज कराया गया था।
सुभाष कश्यप व उनके दोनों बच्चे सुरक्षित हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। सुभाष कश्यप की तहरीर पर रोहित, आकाश और दो अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story