भारत

आग का तांडव: झुग्गियों में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने का LIVE वीडियो कैमरे में हुआ कैद

jantaserishta.com
13 April 2024 3:27 PM IST
आग का तांडव: झुग्गियों में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने का LIVE वीडियो कैमरे में हुआ कैद
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: गाजियाबाद की झुग्गियों में भीषण हादसा हो गया है। यहां दर्जनों सिलेंडर फटने से झुग्गियों में आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले यहा रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। जिस इलाके में आग लगी वहां अवैध रूप से सैंकड़ों झुग्गियां बसाई गई है।
घटना शनिवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। गैस सिलेंडर फटते ही आग फैल गई और लोगों में अफरा तफरी मच गई। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक मकनपुर में शनिवार दोपहर झुग्गियों में भीषण आग लग गई, जिस कारण 41 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग लगते ही तेजी से फैली और इसकी चपेट में आकर एलपीजी के 10-12 सिलेंडर धमाके के साथ फटकर काफी दूर तक जाकर गिरे। गनीमत रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ और दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल सिंह ने बताया कि मकनपुर में खाली पड़ी जमीन पर करीब 150 झुग्गियां हैं, जिनमें शनिवार सुबह 11ः21 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल टीम पहुंची तो तेजी से आग फैल रही थी। गनीमत थी कि इनमें रहने वाले लोग पहले ही भागकर दूर जा चुके थे। चार फायर टैंकर की मदद से आग बुझानी शुरू की और बाद में आठ और मंगाए गए। करीब दो घंटे में आग को नियंत्रित कर लिया था। हालांकि इसके बाद भी सवा घंटे तक दमकल टीमें यहां रुकीं कि कहीं दोबारा आग न सुलगने लगे। इस दौरान लगातार पानी की बौछार की जाती रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story