भारत

महाराष्ट्र: आग का तांडव, 1 की मौत, अफरातफरी का माहौल

jantaserishta.com
17 Dec 2022 3:53 PM IST
महाराष्ट्र: आग का तांडव, 1 की मौत, अफरातफरी का माहौल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
मुंबई: मुंबई के घाटकोपर इलाके में आग लगने की खबर आई है. इस आग के चलते 22 लोगों को पारेख अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस आग की वजह से 1 की मौत भी हो गई. जानकारी के मुताबिक लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया.
विश्वास नाम की इमारत के जूनो पिजा होटल के मीटर रूम से आग फैली है. पारेख अस्प्ताल विश्वास नाम की इमारत के नजदीक है. जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर में 14:08 बजे आग की खबर रिपोर्ट की गई.
इसके अलावा पुणे शहर के बाहरी इलाके में एक निजी कंपनी में भीषण आग लगने की भी खबर सामने आई. यह आग ग्राम वाडू के भीमा कोरेगांव स्थित एआईएम कंपनी में लगी. इस पर काबू पाने के लिए पीएमआरडीए की 4 दमकल गाड़ियां और पीएमसी और एमआईडीसी की 1-1 गाड़ियां आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story