भारत
बिहार में मकर संक्रांति को लेकर 'सियासी चूड़ा-दही भोज' का आयोजन
jantaserishta.com
12 Jan 2023 1:04 PM IST

x
DEMO PIC
पटना (आईएएनएस)| बिहार में नए वर्ष की शुरूआत से ही सियासत में बदलाव की चर्चा है। ऐसे में हिंदू धर्मों में मान्यता है कि मकर संक्रांति के बाद शुभकार्य शुरू होंगे। इस बीच, राजनीतिक दलों द्वारा मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा दही भोज का आयोजन भी किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस भोज से कई राजनीतिक दलों के भविष्य में मिठास घुल सकती है।
इस वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सकरुलर रोड में भी चूड़ा दही भोज का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शिरकत करेंगे।
चार साल बाद राबड़ी आवास में मकर संक्रांति के मौके पर 14 जनवरी को आयोजित इस भोज को लेकर खास तैयारी की जा रही है।
इस भोज के आमंत्रण के लिए कार्ड भेजे जा रहे हैं तो कई लोगों को फोन कर भी आमंत्रित किया जा रहा है। बताया जा रहा है इसमें विधायक, सांसद और विधान पार्षद सहित राजद के अधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
इधर, 13 जनवरी को विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा भी अपने सरकारी आवास पर 13 जनवरी को चूड़ा दही भोज का आयोजन कर रहे हैं। सिन्हा के आवास से मिली जानकारी के मुताबिक इस भोज के लिए लखीसराय से दही, भागलपुर से कतरनी चूड़ा और नवादा से भूरा तथा गया से तिलकुट मंगवाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस भोज में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
जदयू के संसदीय बोर्ड के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी सरकारी आवास पर मकर संक्रांति के मौके पर 14 जनवरी को चूड़ा दही का भोज आयोजित कर रहे हैं। इस भोज में कुशवाहा सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित करने की बात कर रहे हैं।
इसके अलावा भी कई अन्य नेताओं द्वारा चूड़ा दही भोज का आयोजन करने की तैयारी चल रही हैं, हालांकि अभी तिथि निश्चित नहीं हुई है।
बहरहाल, बिहार में 2023 की शुरूआत में मकर संक्रांति के मौके पर जिस तरह नेताओं द्वारा दही चूड़ा भोज का आयोजन किया जा रहा है, उससे तय है कि आने वाले दिनों में राज्य की सियासत में इस भोज की मिठास जरूर घुलती नजर आएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





