भारत
‘स्वच्छता के सिपाहियों’ का सम्मान करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया
jantaserishta.com
30 April 2023 5:00 PM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने आज हरियाणा के भिवानी के दुल्हेड़ी गांव में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘मन की बात’ की 98वें कड़ी के ‘स्वच्छता के सिपाहियों’ का सम्मान करने और आम लोगों के बीच भारत सरकार की प्रमुख स्कीम ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ (पीएमईजीपी) के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया गया है।
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने पीएमईजीपी जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विचार व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने खादी को आत्मनिर्भर बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विजन युवाओं को ‘केवल रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला’ बनाने और अन्य युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनने का है। समीपवर्ती गांवों के 2,000 से ज्यादा लोगों ने इस जागरूकता शिविर में भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात की 98वीं कड़ी में हरियाणा के दुल्हेड़ी गांव के स्वच्छता सिपाहियों की प्रशंसा की थी। दुल्हेड़ी गांव के युवाओं ने युवा स्वच्छता एवं जन सेवा समिति नामक एक संगठन का गठन किया था जिसने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों टन कचरा साफ किया था।
मनोज कुमार ने दुल्हेड़ी गांव के सभी ‘स्वच्छता सिपाहियों’ को बधाई दी और पीएमईजीपी के साथ उनके क्षेत्र के अधिकतम युवाओं को जोड़कर रोजगार सृजन में योगदान देने की अपील की।
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ-साथ हरियाणा सरकार एवं बैंक के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया, जो पीएमईजीपी के बारे में जागरूकता फैलाने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा उनके समुदायों के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करने में अत्यधिक सफल रहा।
Tagsविशेष कार्यक्रमप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीपीएम मोदीमन की बातSpecial programsPrime Minister Narendra ModiPM ModiMann Ki Baat
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





