- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रदूषण के चलते सभी...
प्रदूषण के चलते सभी बोर्ड के स्कूल 28 नवंबर को बंद रखने के आदेश

अलीगढ़ : अलीगढ़ के जिलाधिकारी ने प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को 28 नवंबर को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। स्कूलों को अत्याधिक धुंध और प्रदूषण के चलते बंद करने का निर्णय लिया गया है।
शहर में अत्यधिक धुंध और प्रदूषण के चलते नगर निगम सीमा के तहत आने वाले सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यालय 28 नवंबर को बंद रहेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी है।
27 नवंबर को सुबह से ही धुंध रही और ठंडी हवा चलीं। सूरज भी धुंध में छिपा हुआ नजर आया। दीपावली से लेकर अब तक हवा की गुणवत्ता सही नहीं हो पाई है। जिसके कारण वातावरण में प्रदूषण व्याप्त है। अभी ऐसा मौसम एक से दो दिन तक रहने की संभावना नजर आ रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






