भारत

चुनावों वाले राज्यों में कोविड सर्टिफिकेट पर से पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने का आदेश, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से कोविन प्लेटफॉर्म में आवश्यक संशोधन करने को कहा

jantaserishta.com
9 Jan 2022 10:24 PM IST
चुनावों वाले राज्यों में कोविड सर्टिफिकेट पर से पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने का आदेश, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से कोविन प्लेटफॉर्म में आवश्यक संशोधन करने को कहा
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों वाले पांच राज्यों में कोविड सर्टिफिकेट पर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को हटाने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्र के अनुसार, आचार संहिता लागू होने के कारण यह निर्देश दिया गया है। सूत्र ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मोदी की तस्वीर को टीके के प्रमाणपत्र से हटाने के लिए कोविन प्लेटफॉर्म पर जरूरी फिल्टर लगाएगा।

इन पांच राज्यों में होने हैं चुनाव
चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की थी कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सरकारों, उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
कोविन प्लेटफॉर्म पर फिल्टर लगाने का आदेश
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इन पांच चुनावी राज्यों में लोगों को जारी किये जाने वाले कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय कोविन प्लेटफॉर्म पर आवश्यक फिल्टर लगाएगा। मार्च 2021 में, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ राजनीतिक दलों की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग के सुझाव पर असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनावों के दौरान भी इसी तरह के कदम उठाये थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story