भारत

स्कूल खोलने का आदेश! राजधानी में दसवीं और बारहवीं के स्कूल 18 जनवरी से खुलेंगे, सरकार का बड़ा फैसला

jantaserishta.com
13 Jan 2021 3:11 PM IST
स्कूल खोलने का आदेश! राजधानी में दसवीं और बारहवीं के स्कूल 18 जनवरी से खुलेंगे, सरकार का बड़ा फैसला
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर.

दिल्ली सरकार ने दसवीं और बारहवीं के लिए स्कूल खोलने के आदेश दिए हैं. स्कूल 18 जनवरी से खुलेंगे. बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को देखते हुए फैसला लिया गया है. पिछले दिनों ही दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि बोर्ड परीक्षा को देखते हुए हम स्कूल खोलने पर विचार कर रहे हैं.

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना महामारी को देखते हुए 16 मार्च, 2020 को केजरीवाल सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था. राजधानी के सभी स्कूल तभी से बंद हैं. हालांकि ऑनलाइन क्लास चल रही हैं. अब कोरोना की रफ्तार थमने और कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत के साथ ही स्कूल खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है.
पंजाब सरकार ने 7 जनवरी से राज्य के सभी स्कूल को दिया है. सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और सभी प्राइवेट स्कूल खुल रहे हैं. स्कूलों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक है. फिलहाल कक्षा 5 से 12वीं तक के छात्रों को स्कूल आने की परमिशन है. गुजरात में भी 11 जनवरी से 10वीं और 12वीं क्लास के बच्चे स्कूल आ रहे हैं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story