भारत

स्कूलों को बंद रखने का आदेश, कॉलेज भी शामिल, जानें इसके पीछे की वजह?

jantaserishta.com
9 Sept 2024 3:49 PM IST
स्कूलों को बंद रखने का आदेश, कॉलेज भी शामिल, जानें इसके पीछे की वजह?
x
दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की उठी मांग.
कोच्चि: पीने के पानी की किल्लत को लेकर केरल में लोगों को परेशानी बढ़ती जा रही है। शहर में जलापूर्ति में देरी की वजह से तिरुवनंतपुरम में सोमवार को शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई। मेलरनूर में मुख्य ट्रांसमिशन लाइन में दिक्कतों के कारण यहां के 40 वार्डों में घरों और बिजनेस हाउस में पिछले चार दिनों से लोग परेशान हैं। केरल जल प्राधिकरण (KWA) द्वारा पेयजल की आपूर्ति पिछले चार दिनों से बाधित है। जानकारी के मुताबिक तिरुवनंतपुरम-नागरकोइल रेलवे लाइन के पर चल रहे काम की वजह से पानी की पाइपलाइन के अलाइनमेंट को बदलना पड़ा है।
सोमवार सुबह पेयजल आपूर्ति की पंपिंग शुरू होने के बावजूद जिला प्रशासन ने शहर के स्कूलों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश की घोषणा कर दी। सोमवार को स्कूलों में होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। सोमवार दोपहर तक कोच्चि के कई इलाकों में पानी मिलना शुरू हो गया हालांकि ऊंचे इलाकों में अभी भी पानी नहीं मिल पा रहा। इस बीच कांग्रेस के छात्र संगठन यूथ कांग्रेस और केएसयू ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन किया।
अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को मरम्मत का काम शुरू हुआ और 48 घंटे में पूरा होने की उम्मीद थी लेकिन स्लुइस वाल्व में खामी की वजह से काम लंबा खिंच गया जिससे राजधानी के बड़े हिस्से में पानी नहीं पहुंच सका। रविवार को पूरे दिन नगर निगम और केडब्ल्यूए द्वारा टैंकर चलाए गए लेकिन आपूर्ति पूरी नहीं की जा सकी। राज्य के जल संसाधन मंत्री रोशी ऑगस्टीन ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। उन्होंने कहा है कि यह पता लगाया जाएगा कि रिसाव के लिए कौन जिम्मेदार है जिसके कारण चार दिनों से अधिक समय तक पेयजल आपूर्ति में देरी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story