भारत
छात्रों से दूसरे छात्र को लगवाए थप्पड़, अब स्कूल बंद करने का आदेश
jantaserishta.com
27 Aug 2023 5:34 PM IST

x
पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद ये कार्रवाई की गई है।
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव में स्थित नेहा पब्लिक स्कूल को बंद करने को आदेश दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद ये कार्रवाई की गई है।
शुक्रवार को एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला शिक्षक एक छात्र को अन्य छात्रों से थप्पड़ लगवा रही है। वीडियो वायरल होने बाद मामले की जांच में पता चला कि स्कूल की मान्यता एक वर्ष पूर्व ही खत्म हो चुकी थी।बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2019 में स्कूल ने नर्सरी से कक्षा पांच तक की मान्यता ली था। यह अंतरिम रूप से तीन वर्ष के लिए दी जाती है। इसकी अवधि 2022 में पूरी हो चुकी है।
इसके बाद प्रबंधन ने लिए मान्यता रिन्यू नहीं कराया। बिना मान्यता के संचालित स्कूल को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। आगे विभागीय कार्रवाई की जा रही है।शुक्रवार को सामने आए वीडियो में स्कूल की महिला शिक्षक ने टेबल याद न करने पर बच्चे को उसके सहपाठियों से थप्पड़ लगवाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप है। स्कूल बंद होने के बाद बच्चों का एडमिशन दूसरे स्कूल में कराया जाएगा।
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़मुजफ्फरनगर पुलिसछात्र पिटाईस्कूल बंदmuzaffarnagarmuzaffarnagar newsmuzaffarnagar policestudent beatenschool closed
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





