भारत

कार्रवाई के आदेश! प्रिंसिपल बना हैवान, जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
8 Sept 2022 9:57 AM IST
कार्रवाई के आदेश! प्रिंसिपल बना हैवान, जाने पूरा मामला
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
साथ ही जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है.
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में एक प्रिसिंपल ने देरी से आने पर बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी. छात्र के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई हैं. पीड़ित छात्र के पिता ने अपने बेटे का चिकित्सा परीक्षण कराकर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ आदर्श मंडी थाने में तहरीर दी है. साथ ही जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है.
मामला शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव मुंडेट का है, जहां पर जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र देवल की देर से आने पर डंडों से पिटाई की गई. इसमें देवल के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई. पीड़ित के पिता ने बताया कि उनका बेटा देवल कक्षा-8 में पढ़ रहा है, जो पिछले दिनों काफी बीमार रहा.
पिता ने आगे बताया कि मैंने अपने बेटे का इलाज पानीपत में कराया था, बीमारी से ठीक होने के बाद मैं अपने बेटे को स्कूल में ले गया, पानीपत के अस्पताल के कागजात प्रधानाचार्य सुधीर कुमार राणा को दिखाये तो बच्चे को क्लास में बैठा लिया गया, अगले दिन बच्चा 5 मिनट देर से विद्यालय पहुंचा तो उसको निर्ममता से पीटा गया.
पिता ने कहा कि सरकारी अस्पताल शामली में मैंने बेटे के पैरों का एक्स-रे कराया तो उसमें दोनो पैरों की हड्डी टूटी हुई आई है, मैंने अपने बच्चे के दोनो पैरों पर प्लास्टर कराया है. घायल छात्र के पिता ने जिलाधिकारी से प्रिसिंपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. वहीं बच्चे का कहना है कि प्रिंसिपल साहब ने एक न सुनी और मेरी पिटाई कर दी, जिससे मेरी हड्डी टूट गई.
इस मामले में डीएम जसजीत कौर का कहना है कि एसडीएम और सीओ एडीआईओएस की टीम बनवा दे रही हूं, अगर जांच में प्रिंसिपल दोषी पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story