भारत
दरोगा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की विजिलेंस जांच के आदेश
jantaserishta.com
14 Feb 2023 3:02 PM IST

x
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात नैनीताल की चौकी पिरूमदारा, रामनगर के पूर्व इंचार्ज दरोगा कविंद्र शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश हुए हैं। हालांकि इन्हें शासन स्तर से हुई जांच के बावजूद अभी तक इंचार्ज के पद से नही हटाया गया है जबकि विजिलेंस ही मामले की जांच करेगी। इस मामले पर आईजी कुमाऊं के मुताबिक अभी आदेश नही मिला है, आदेश मिलते ही फैसला लिया जाएगा।
अपर सचिव ललित मोहन शर्मा की ओर से इस संबंध में निदेशक विजिलेंस को पत्र लिखा गया है। विजिलेंस की ओर से 31 जुलाई 2022 को शासन से शर्मा की जांच के लिए अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद सतर्कता समिति की बैठक हुई, जिसमें शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की खुली जांच की सिफारिश की गई है।
आरोप है कि शर्मा ने चौकी प्रभारी रहते हुए अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है। यह उनकी कुल आय से कहीं अधिक है। इस संबंध में शासन ने तीन माह के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी है।
Tagsदरोगा कविंद्र शर्माकविंद्र शर्माआय से अधिक संपत्तिविजिलेंस जांचउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़Inspector Kavindra SharmaKavindra Sharmadisproportionate assetsVigilance investigationUttarakhandUttarakhand News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





