भारत
Bihar News: सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना की जांच के आदेश
jantaserishta.com
22 March 2024 11:51 AM IST

x
पटना: बिहार सरकार सुपौल जिले के निर्माणाधीन बकौर पुल का हिस्सा गिरने की घटना की जांच कराएगी। बिहार के उप मुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सुपौल-मधुबनी के भेजा-बकौर के बीच कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से की गिरने की सूचना मिली है, जिसमें एक मजदूर की मौत और कुछ अन्य मजदूर के घायल होने की सूचना है। उन्होंने इसे दुखद बताते हुए कहा कि प्रशासन को घायलों की अविलंब मदद करने और समुचित मुआवजा देने का निर्देश दे दिया गया है।
सिन्हा ने कहा कि निर्माणधीन पुल गिरने की जांच कराई जाएगी और दोषी पदाधिकारियों, अभियंताओं और कार्यरत कंपनी के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोक निधि की लूट की छूट किसी को नहीं दी जा सकती।
उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह बात सामने आएगी तो जिम्मेदार कर्मियों और कंपनी पर विधि सम्मत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर लगातार एनएचएआई के अधिकारियों से संपर्क में हैं और सारी कारवाई की जा रही है। सुपौल जिले के निर्माणाधीन बकौर पुल का एक हिस्सा गिरने की घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि आठ मजदूर घायल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





