भारत

बीएचयू परिसर में होली पर पाबंदी का आदेश वापस

jantaserishta.com
5 March 2023 9:42 AM IST
बीएचयू परिसर में होली पर पाबंदी का आदेश वापस
x
वाराणसी (आईएएनएस)| बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने छात्रों, शिक्षकों और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के विरोध के बाद परिसर के अंदर होली मनाने पर पाबंदी के आदेश को वापस ले लिया है। बीएचयू के मुख्य प्रॉक्टर ने कहा, होली मनाने के लिए सार्वजनिक स्थान पर एकत्रित होने के संबंध में 28 फरवरी को जारी आदेश को सोशल मीडिया और संचार के अन्य माध्यमों से मिली प्रतिक्रिया के आलोक में वापस लिया जा रहा है।
28 फरवरी को बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर द्वारा एक फॉर्म जारी किया गया था, इसमें कहा गया था कि विश्वविद्यालय परिसर में सार्वजनिक स्थान पर होली खेलना या संगीत बजाना प्रतिबंधित है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सभी निदेशकों, संकाय प्रमुखों और प्रशासनिक प्रमुखों को आदेश के बारे में छात्रों को सूचित करने और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
रंगों के त्योहार के जश्न पर अंकुश लगाने के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी विरोध किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story