भारत

आंधी तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट

jantaserishta.com
11 Jun 2023 2:34 PM IST
आंधी तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट
x

DEMO PIC 

देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में रविवार से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले चार दिन 11 जून से 14 जून तक गरज चमक के साथ बारिश, आंधी तूफान ओलावृष्टि का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस दौरान लोगों से एहतियात बरतने की सलाह भी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूवार्नुमान के मुताबिक रविवार 11 जून को राज्य के 7 जनपदों, उधम सिंह नगर, नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि के साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने 11 जून से 14 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत करते हुए कहा कि कहीं कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा ओलावृष्टि वृक्षारोपण और बागवानी को खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से खुले स्थानों पर ना जाने और ओलावृष्टि के समय अपने मवेशियों को घर के अंदर बांधे रहने की सलाह दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story