भारत
उत्तर भारत में भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, 14 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज
jantaserishta.com
13 Jun 2025 1:00 PM IST

x
नई दिल्ली: भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत में मौसम अब राहत के संकेत दे रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक 13 जून की रात से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हालांकि विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
साथ ही, तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 13 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, साथ ही ह्यूमिडिटी भी 67 प्रतिशत तक होगी। इस कारण दिन भर उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिनभर गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा, लेकिन शाम व रात के समय गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना रहेगी।
14 जून से मौसम में ठंडक घुलने लगेगी। अधिकतम तापमान घटकर 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री हो जाएगा। 15 जून को यह गिरावट और तेज होगी, जब अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया जाएगा। इन दिनों के लिए 'थंडरस्टॉर्म विद रेन' का पूर्वानुमान है, जिससे मौसम राहत भरा रहेगा। 16 और 17 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27-28 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके साथ ही 18 और 19 जून को भी गरज के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी।
इन दोनों दिन न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 37 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नमी की मात्रा 80-85 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। यह बारिश जहां आम लोगों को गर्मी से राहत देगी, वहीं किसानों के लिए भी यह सकारात्मक संकेत है।
बारिश से मिट्टी की नमी बढ़ेगी, जिससे खरीफ की बुवाई में मदद मिलेगी। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम परिवर्तन के इस दौर में वायरल संक्रमणों से सावधान रहना जरूरी है। हालांकि बारिश राहत लेकर आ रही है, फिर भी आईएमडी ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर 13 जून की रात और 14 जून की सुबह तक, जब तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान खुले में खड़े रहने या पेड़ों के नीचे रुकने से बचने की चेतावनी दी गई है।
Tagsभीषण गर्मीगर्मीभीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारीOrange alert issued for scorching heatscorching heat
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





