भारत

पेगासस और कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष का हंगामा, सदन में सिर्फ 18 घंटे हुआ काम, बर्बाद हुए जनता के 133 करोड़ रुपए

jantaserishta.com
1 Aug 2021 7:49 AM IST
पेगासस और कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष का हंगामा, सदन में सिर्फ 18 घंटे हुआ काम, बर्बाद हुए जनता के 133 करोड़ रुपए
x
सरकरी रिपोर्ट में खुलासा

संसद के मॉनसून सत्र में पेगासस जासूसी मामले को लेकर विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रही हैं. हंगामे के चलते संसद में संभावित 107 घंटों में से सिर्फ 18 घंटे काम हुआ. इसके चलते करदाताओं का करीब 133 करोड़ रुपए बर्बाद हुआ है. यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने शनिवार को दी.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉनसून सत्र 19 जुलाई को शुरू हुआ था. यह 13 अगस्त तक चलेगा. सूत्रों के मुताबिक, इस सत्र में अब तक 89 घंटे बर्बाद हुए हैं. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा में तय समय में से 21% काम हुआ. जबकि लोकसभा में सिर्फ 13% काम हुआ.
लोकसभा: संभावित 54 घंटे में सिर्फ 7 घंटे हुआ काम
सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में संभावित 54 घंटे में से सिर्फ 7 घंटे काम हुआ है. जबकि राज्यसभा में संभावित 53 घंटों में से 11 घंटे काम हुआ. अब तक संसद में संभावित 107 घंटों में से सिर्फ 16.8 % यानी 18 घंटे काम हुआ. सूत्रों ने बताया कि हंगामे के चलते जनता के 133 करोड़ से ज्यादा रुपए बर्बाद हुए हैं.
विपक्षी पार्टियां लोकसभा और राज्यसभा में पेगासस जासूसी मामले, कृषि कानूनों और अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं. विपक्ष के हंगामे के बावजूद लोकसभा में 5 बिल पास हो चुके हैं. राज्यसभा में भी ये बिल पास हो चुके हैं. वहीं, सरकार और विपक्ष एक दूसरे को हंगामे के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story