विपक्ष के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने दिल्ली में संसद में अपना नामांकन दाखिल किया

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नामांकन कर दिया है। इसे मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एनसीपी के लीडर शरद पवार समेत कई विपक्षी नेता उनके साथ मौजूद थे। यही नहीं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी और टीएमसी के सुधींद्र कुलकर्णी समेत कई अन्य विपक्षी नेता मौजूद थे। कांग्रेस के राज्यसभा में नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस मौके पर थे, जो राहुल गांधी के बगल में बैठे नजर आए।
ये दो अलग-अलग विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ नफरत है और एक तरफ भाईचारा और देश की भावना है। पूरा विपक्ष राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ खड़ा है: कांग्रेस नेता राहुल गांधी pic.twitter.com/bOD2k8HstX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





