भारत

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष उतारेगा साझा उम्मीदवार, बीजेपी को झटका

jantaserishta.com
15 Jun 2022 5:30 PM IST
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष उतारेगा साझा उम्मीदवार, बीजेपी को झटका
x

न्यूज़ क्रेडिट: टीवी9  

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की बैठक खत्म हो गई. इस मीटिंग को लेकर ममता बनर्जी ने बताया कि आज की बैठक में सीनियर नेता आए, साथ ही लेफ्ट के नेता भी शामिल हुए हैं. पश्चिम बंगाल की सीएम ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का एक ही उम्मीदवार होगा.

राज्यसभा और लोकसभा या राज्य विधानसभाओं के मनोनीत सदस्य निर्वाचक मंडल में शामिल होने के पात्र नहीं हैं, इसलिए, वे चुनाव में भाग लेने के हकदार नहीं होते. इसी तरह, विधान परिषदों के सदस्य भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाता नहीं होते हैं. मतदान संसद भवन और राज्य विधानसभाओं में होगा जबकि मतों की गिनती दिल्ली में होगी.
तृणमूल कांग्रेस समेत 17 विपक्षी दलों के नेता - कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), सीपीआईएमएल, आरएसपी, शिवसेना, एनसीपी, RJD, एसपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, JD(S), डीएमके, आरएलडी, आईयूएमएल और JMM - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा राष्ट्रपति चुनाव से पहले बुलाई गई बैठक में शामिल हुए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story