भारत
चीनी अतिक्रमण पर चर्चा से इनकार पर विपक्ष ने राज्यसभा से किया बहिर्गमन
jantaserishta.com
19 Dec 2022 12:42 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा चीन के अतिक्रमण पर चर्चा की मांग अस्वीकार करने पर करने पर विपक्ष ने राज्यसभा का बहिष्कार किया। सभापति ने कहा कि विपक्ष की मांग नियम के अनुकूल नहीं है। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, सभापति के पास चीनी अतिक्रमण पर सदन में चर्चा की अनुमति देने की शक्ति है।
खड़गे ने कहा, चीन हमारी जमीन पर अतिक्रमण कर रहा है, पुल और घरों का निर्माण कर रहा है। अगर हम अतिक्रमण के मुद्दे पर चर्चा नहीं करते हैं तो हम और क्या चर्चा करें।
नाराज विपक्ष ने पहले नारेबाजी की और फिर सदन से वाकआउट कर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





