भारत

लखीमपुर हिंसा को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

jantaserishta.com
15 Dec 2021 12:32 PM IST
लखीमपुर हिंसा को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित
x

नई दिल्ली: लखीमपुर हिंसा को लेकर गरमाया सदन, विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा 2 बजे तक स्थगित लखीमपुर कांड पर संसद में विपक्ष ने कैबिनेट मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग की। विपक्षी सांसदों ने संसद में खूब हंगामा किया। राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर स्थगन नोटिस दिया। उन्होंने नोटिस में कहा कि लखीमपुर हिंसा को UP पुलिस की SIT ने सोची समझी साजिश बताया है। सरकार को तत्काल अजय मिश्रा को बर्खास्त करना चाहिए। हम सरकार से पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग करते हैं। लोकसभा मे 'मंत्री इस्तीफा दो' के नारे भी लगे। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

वहीं, 12 सांसदों का निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर विपक्ष ने राज्यसभा में हंगामा किया, लिहाजा राज्यसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story