भारत
जहरीली शराब से मौत के मामले में बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा
jantaserishta.com
16 Dec 2022 12:48 PM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के सारण जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत को लेकर शुक्रवार को भी विधानसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है। मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले सदन के बाहर हंगामा किया। इसके बाद जब सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई तो भाजपा के सदस्य हाथ में पोस्टर लेकर वेल तक पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी कई बार विपक्षी सदस्यों को अपने स्थान पर जाने का आग्रह करते रहे, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर विपक्ष के सदस्य हंगामा करते रहे।
विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर मार्शलों ने विधायकों के हाथ से पोस्टर छीन लिए। विपक्षी सदस्य शराबबंदी में जहरीली शराब पीने से मरने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सदन में विपक्षी सदस्यों को लेकर की गई टिप्पणी पर माफी की मांग भी की।
विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों से प्रश्नकाल चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर बात की जाएगी लेकिन सदन चलने दिया जाए। हालांकि, विपक्षी विधायकों ने शोर-शराबा बंद नहीं किया, तब सदन को 30 मिनट तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





