भारत

शिक्षक नियुक्ति नियमावली में स्थानीय अर्हता हटाए जाने का विरोध, पुलिस से हाथापाई

jantaserishta.com
1 July 2023 2:00 PM IST
शिक्षक नियुक्ति नियमावली में स्थानीय अर्हता हटाए जाने का विरोध, पुलिस से हाथापाई
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार सरकार के नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली स्थानीय की अर्हता को हटाए जाने से भड़के शिक्षक अभ्यर्थी राजधानी पटना की सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ हाथापाई हुई।
बिहार में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 1.70 लाख शिक्षकों के पदों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। इस नियुक्ति में को दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के भाग लेने की छूट दिए जाने को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी नाराज हैं। इसके विरोध में शिक्षक अभ्यर्थी शनिवार से आंदोलन की शुरुआत कर दी। पूरे राज्य के सैकड़ों अभ्यर्थी सुबह पटना के जे पी गोलंबर पहुंचे और बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ के बैनर तले राजभवन को ओर बढ़े।
शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन की सूचना को लेकर पुलिस पहले से ही तैयार थी। शिक्षक अभ्यर्थियों के गांधी मैदान के पास जेपी गोलंबर से लेकर डाक बंगला चौराहा पर पहुंचने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके बाद पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों के हाथापाई की भी सूचना है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि एक तो शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो रही और अब स्थानीयता की अर्हता को हटा देना अभ्यर्थियों पर अत्याचार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने बिहार के छात्रों को लेकर जो बयान दिया, वह भी सही नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी भी दी की जब तक इस संशोधन को वापस नहीं लिया जाता आंदोलन जारी रहेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story