निजी पैलेस में क्रिसमस डे पर चल रहे कार्यक्रम का विरोध, पहुंचे बजरंग दल व विश्व हिदू परिषद के नेता, देखें वीडियो

कुरुक्षेत्र : बजरंग दल व विश्व हिदू परिषद ने प्रतापगढ़ रोड पर निजी पैलेस में क्रिसमस डे पर चल रहे एक कार्यक्रम का विरोध कर दिया। कार्यकर्ताओं ने बिना प्रशासन की स्वीकृति के चंगाई सभा का आयोजन करने का आरोप लगाया। दल के कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल के बाहर पहुंच गए और जय श्रीराम के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने यहीं बैठकर हनुमान चालीसा भी पढ़ी। इसकी सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची। हस्तक्षेप के बाद सभा को स्थगित कराया गया। कार्यकर्ताओं ने कई निजी स्कूलों में क्रिसमस डे पर किए जा रहे कार्यक्रमों का भी विरोध किया।
Another christmas programme disrupted in a marriage palace in Haryana's Kurukshetra district pic.twitter.com/PlQIvAgCjL
— Mohammad Ghazali (@ghazalimohammad) December 25, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





