भारत
सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल की चंडीगढ़ में बुलाई बैठक का विरोध
Shantanu Roy
25 Sept 2023 5:39 PM IST

x
चंडीगढ़। प्रदेश भाजपा के अहम चेहरे के तौर पर जाने जाते सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में बुलाई गई नेताओं की बैठक को विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल ग्रेवाल ने पंजाब में कार्यकारिणी में कुछ अहम नेताओं को नजरअंदाज किए जाने के बाद टकसाली नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज चंडीगढ़ में बुलाई थी। लेकिन बताया जा रहा है कि सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल को पंजाब भाजपा कार्यालय में मीटिंग करने से रोका गया है, जिस कारण भाजपा कार्यालय में मीटिंग नहीं हो सकी। इस पार्टी कार्यकर्ता और मीडिया बाहर बरामदे में खड़े रहे।
इस दौरान ग्रेवाल ने बाहर खड़े होकर मीडिया को संबोधित किया। मीटिंग के विरोध को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष है तथा इस दौरान ग्रेवाल ने चाय और पानी की व्यवस्था भी बाहर से करवाई। वहीं ग्रेवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब भाजपा पर कांग्रेसियों का कब्जा है तथा कांग्रेस से आए लोगों को अहम जिम्मेदारियां देकर भाजपा के पुराने नेताओं की अनदेखी की जा रही है। ग्रेवाल ने कहा कि जो लोग बाहर से आए हैं, वे अंदर हैं और अंदर के लोगों को बाहर रखा गया है।
Tagsपंजाब न्यूज हिंदीपंजाब न्यूजपंजाब की खबरपंजाब लेटेस्ट न्यूजपंजाब क्राइमपंजाब न्यूज अपडेटपंजाब हिंदी न्यूज टुडेपंजाब हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज पंजाबपंजाब हिंदी खबरपंजाब समाचार लाइवPunjab News HindiPunjab NewsPunjab Ki KhabarPunjab Latest NewsPunjab CrimePunjab News UpdatePunjab Hindi News TodayPunjab HindiNews Hindi News PunjabPunjab Hindi KhabarPunjab News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story





