भारत

अडानी मामले की जेपीसी जांच की मांग को लेकर संसद के बाहर प्रदर्शन करेगा विपक्ष

jantaserishta.com
6 Feb 2023 8:58 AM IST
अडानी मामले की जेपीसी जांच की मांग को लेकर संसद के बाहर प्रदर्शन करेगा विपक्ष
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| अदाणी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी और शेयरों में हेराफेरी के आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग को लेकर विपक्षी दल सोमवार को संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करेंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दल संसद में दिन की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए सुबह 9.30 बजे बैठक करेंगे। इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों की नारेबाजी के बीच शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया था।
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। विपक्ष इसे इसलिए उठा रहा है, क्योंकि इसके पास कोई मुद्दा नहीं है।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, सरकार का इससे (अदाणी समूह के मुद्दे) से कोई लेना-देना नहीं है, विपक्ष सदन को बाधित कर रहा है क्योंकि उसके पास कोई अन्य मुद्दा नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story