भारत

राधा कृष्ण मंदिर को तोड़े जाने का विरोध, बीजेपी ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
2 Feb 2022 9:05 AM IST
राधा कृष्ण मंदिर को तोड़े जाने का विरोध, बीजेपी ने उठाया ये कदम
x
जानें मामला।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शालीमार बाग स्थित राधाकृष्ण मंदिर को तोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी मंदिर प्रकोष्ठ सहित सैकड़ों की संख्या में साधु-संतों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी ने मंदिर निर्माण के लिए ईंट रखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को चुनौती दी और मंदिर के दोबारा निर्माण की मांग की।

प्रकोष्ठ के संयोजक करनैल सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गणतंत्र दिवस पर जब सभी दिल्लीवासी भारत के राष्ट्रीय तिरंगे को फहरा रहे थे उसी वक्त स्थानीय विधायक अपने स्वयं के लाभ के लिए मंदिर तुड़वाने का अपराध कर रही थी। करनैल सिंह के नेतृत्व में एक विशाल मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि मंदिर तोड़ना दिल्ली और देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। इसलिए दिल्ली सरकार को मंदिर का दोबारा निर्माण बिना कोई देरी किए करना चाहिए।
दिल्ली निगम चुनाव की तैयारी कर रही बीजेपी
बीजेपी के इन तेवरों को देखकर लगता है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ के जरिए हिन्दू वोट बैंक को लामबंद करने की तैयारी में है. बीजेपी को इसका कितना लाभ होगा, यह देखना अभी बाकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story