अग्निपथ योजना का विरोध: अब तक 260 लोग गिरफ्तार, जानें पूरी डिटेल्स

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: सशस्त्र बलों में भर्ती से संबंधित केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Yojana Protest) के विरोध में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कई जिलों में आज चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी है. यूपी पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनों में शामिल अब तक करीब 260 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, चार जिलों में छह एफआईआर भी दर्ज की गई हैं. सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां बलिया (Balia) से हुई हैं. यहां 109 लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं. इसके बाद 70 लोग मथुरा से और 30 लोग अलीगढ़ से गिरफ्तार किए गए हैं. विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए जिलों में पुलिस पेट्रोलिंग जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





