बढ़ते अपराध पर भगवंत मान को विपक्ष ने घेरा, सिद्धू बोले- कानून व्यवस्था चरमरा गई और CM ठंडी हवा में वोट मांग रहे

पंजाब में पहली बार सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी (आप) राज्य में बढ़ते अपराध के कारण विपक्षी दलों कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के निशाने पर आ गई है. विपक्ष ने राज्य में हो रही हत्याओं पर कहा कि भगवंत मान ने राज्य को कातिलों के हवाले कर दिया है. दरअसल यहां 21 दिन में 19 लोगों की हत्या हो गई है. इनमें जालंधर के पास अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप सिंह संधू समेत कबड्डी खिलाड़ियों की तीन हत्याएं भी शामिल हैं. वहीं पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जबकि सीएम हिमाचल की ठंडी हवा में वोट मांगने में व्यस्त हैं. रोजाना औसतन तीन से चार हत्याएं हो रही हैं, लोग डरे हुए हैं."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





