भारत
विपक्ष के लोग एकजुट हों, मेरी अपनी कोई ख्वाहिश नहीं: नीतीश कुमार
jantaserishta.com
19 Jan 2023 3:26 PM IST

x
फाइल फोटो
पटन (आईएएनएस)| तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव द्वारा बुधवार को खम्मम में आयोजित एक रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नहीं बुलाए जाने पर अब सवाल उठने लगे हैं। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रैली में बुलाए जाने पर कहा कि यह उनकी बैठक थी। नीतीश कुमार ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि कोई अपनी पार्टी की बैठक करता है और अगर लोगों को बुलाता है तो इसमें कौन-सी नई बात है। उन्होंने कहा कि मेरी अपनी कोई ख्वाहिश नहीं है, बस यही चाहत है कि विपक्ष के लोग एकजुट हों और देशहित में आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि वे लोग यहां भी आए हुए थे। सब से बातचीत हो ही रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी हमलोग अपने काम में लगे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले भी विपक्षी दलों को एकजुट करने पर अभियान चलाने की बात करते रहे हैं।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख चंद्रशेखर राव द्वारा बुधवार को खम्मम में आयोजित रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ वाम दल के नेता डी राजा पहुंचे थे। इसे विपक्ष की एकजुटता से जोड़कर देखा जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





