भारत

राज्यसभा चुनाव परिणाम पर विपक्ष बोला-लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम कर रही भाजपा

jantaserishta.com
17 March 2026 11:46 AM IST
राज्यसभा चुनाव परिणाम पर विपक्ष बोला-लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम कर रही भाजपा
x
नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि भाजपा ने हमारे विधायकों को तोड़कर अपनी सरकार बनाई है। इसमें कुछ नया नहीं है। ये लोग अक्सर इस तरह का काम करते रहते हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने क्रॉस वोटिंग को लेकर सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि यह स्थिति तब पैदा होती है, जब विधानसभा अध्यक्ष सत्ताधारी दल का होता है और वही दूसरी पार्टियों के विधायकों को प्रभावित करता है।
उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए अपने सदस्यों को पूरी तरह बांधकर रखना संभव नहीं है, लेकिन भाजपा जिस तरह से काम कर रही है, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। सांसद रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा का इतिहास अन्य दलों को तोड़ने और सरकारें गिराने का रहा है और जब कोई नेता बिक जाता है तो उस पर किसी का नियंत्रण नहीं रह जाता।
वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी राज्यसभा चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आरोप सही साबित हुआ है कि भाजपा धनबल, बाहुबल और सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करती है।
प्रमोद तिवारी ने कहा कि विधायकों को पैसे देकर वोटिंग को प्रभावित करना लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है और इस मुद्दे पर सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने भी भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि क्रॉस वोटिंग नई बात नहीं है, लेकिन भाजपा का खुद को नैतिक पार्टी बताना सवालों के घेरे में है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पैसे के दम पर विधायकों को खरीदकर राज्यसभा चुनाव जीतती है। राउत ने कहा कि इसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ओडिशा, हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों में हालिया घटनाएं इस प्रवृत्ति को दर्शाती हैं।
सांसद संजय राउत ने कहा कि भाजपा पैसा देकर विधायकों को खरीद लेती है। इसको देखने वाला कोई नहीं है। विपक्ष एक साथ है अगर भाजपा इस तरह का काम करना बंद कर दे, तो वह हारने लगेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story