भारत

BIG BREAKING: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में विपक्ष

jantaserishta.com
9 Dec 2024 4:33 PM IST
BIG BREAKING: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में विपक्ष
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: संसद के चालू शीतकालीन सत्र में दोनों सदनों का तापमान हाई है. अब विपक्षी इंडिया ब्लॉक राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्षी गठबंधन एकजुट हो गया है और समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) भी अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बताए जा रहे हैं.
पिछले कुछ दिनों से इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शनों से दूर-दूर नजर आ रहे टीएमसी और सपा के सांसदों ने भी अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक विपक्षी दल मंगलवार को राज्यसभा में सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं. बताया जाता है कि अविश्वास प्रस्ताव तैयार है और इस पर 70 सदस्यों ने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं. बताया जाता है कि सोमवार को राज्यसभा में जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर हंगामे के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ के रुख को देखते हुए कांग्रेस उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story