भारत
विपक्षी दल मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक कर तय करेंगे रणनीति
jantaserishta.com
12 March 2023 1:20 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| समान विचारधारा वाले विपक्षी दल सोमवार को संसद परिसर में राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में बजट सत्र के शेष भाग के लिए रणनीति तैयार करने के लिए बैठक करेंगे। दोनों सदनों के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की बैठक भी उसी दिन होगी।
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा और विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है, जिसमें अडानी पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट, महंगाई और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी और बढ़ती बेरोजगारी शामिल है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों सदनों में 35 बिल पेंडिंग हैं।
सत्र के दूसरे चरण में कुल 17 बैठकें होंगी और यह 6 अप्रैल तक चलेगा।
Tagsमल्लिकार्जुन खड़गेविपक्षी दलविपक्षरणनीतिकांग्रेसmallikarjun khargeopposition partyoppositionstrategycongress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





