राज्यसभा से 12 MPs के निलंबन के खिलाफ विपक्षी दल एकजुट, गांधी प्रतिमा के पास आज करेंगे प्रदर्शन

फाइल फोटो
नई दिल्ली: राज्यसभा से विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ संसद के दोनों सदनों में विरोध जारी है. विपक्षी नेताओं ने आज दिन भर सदन के बहिष्कार करने का ऐलान किया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के मुताबिक, राज्यसभा में विपक्ष के सभी सांसद संसद परिसर में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक गांधी मूर्ति के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे. खड़गे ने लोकसभा के विपक्षी नेताओं से भी इस प्रदर्शन में समर्थन देने की अपील की है. ऐसे में अगर लोकसभा के विपक्षी सांसद भी सदन का बहिष्कार करते है तो आज संसद की कार्यवाही चलने की संभावना नहीं है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





