भारत

विपक्षी दलों की बैठक: एकसाथ चुनाव लड़ने पर सहमति बनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान

jantaserishta.com
23 Jun 2023 4:34 PM IST
विपक्षी दलों की बैठक: एकसाथ चुनाव लड़ने पर सहमति बनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान
x

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मजबूत मोर्चेबंदी के लिए 15 भाजपा विरोधी दलों का पटना में महाजुटान हुआ। सीएम नीतीश कुमार के आवास पर करीब पौने चार घंटे तक विपक्ष की बैठक चली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। इस बैठक के बाद एक और बैठक जल्द होने वाली है। अगली बैठक में फाइनल फैसला किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी नेता एक होकर लोकसभा चुनाव लड़ने का एक कॉमन एजेंडा तैयार कर रहे हैं। 10-12 जुलाई को फिर से शिमला में बैठक होगी। वहां पर बैठकर एजेंडा बनाया जाएगा। उसमें किन-किन चीजों पर निर्णय ले सकते हैं, हर राज्य में कैसे काम करना होगा, इस पर चर्चा हुई है। खरगे ने कहा कि हर राज्य की अलग रणनीति तैयार की जाएगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने यह फैसला लिया है कि एक साथ काम करेंगे। हमारी विचारधारा की रक्षा करने की ओर कदम बढ़ाएंगे। अगली बैठक में आज जो बातें हुई हैं, उन्हें और गहराई में ले जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story