भारत

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक शुरू, VIDEO

jantaserishta.com
18 July 2023 12:16 PM IST
बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक शुरू, VIDEO
x
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो गई है।
विपक्ष की बैठक पर PM मोदी का बड़ा हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का मंगलवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी और द्वीपीय इलाकों की उपेक्षा का आरोप पूर्व की सरकारों पर लगाया। यही नहीं उन्होंने विपक्षी महाजुटान पर भी तीखे तंज कसे। उन्होंने पहली बार इशारों में ही दिल्ली के शराब घोटाले और आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला। विपक्षी एकजुटता पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐसा कुनबा है, जो एक-दूसरे के भ्रष्टाचार का बचाव करता है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन की बात करने वाले जब करोड़ों का शराब घोटाला करते हैं तो ये कुनबा उन्हें संरक्षण देने लगता है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की जब कोई एजेंसी इन पर ऐक्शन लेती है तो टेप रिकॉर्डर शुरू हो जाता है कि कुछ हुआ ही नहीं। सब कुछ साजिश है और हमें फंसाया जा रहा है। इनका कुनबा पहले ही सबको क्लीन चिट दे देता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कहीं जब करप्शन होता है तो ये चुप हो जाते हैं। बंगाल में पंचायत चुनाव हुए तो खूनखराबा हुआ, लेकिन ये लोग चुप रहे। यहां तक कि लेफ्ट और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी वहां गुहार लगा रहे हैं, लेकिन इन लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए उन्हें छोड़ दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story