भारत

राहुल गांधी बोले- अब जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, भारी पुलिस बल तैनात

jantaserishta.com
7 Oct 2026 3:47 PM IST
राहुल गांधी बोले- अब जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, भारी पुलिस बल तैनात
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह और विपक्षी सांसद प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जा रहे हैं. इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बुलावे पर INDIA ब्लॉक के सांसद दिल्ली के जनपथ स्थित सागर रत्न रेस्टोरेंट में जुटे थे. रेस्टोरेंट जंतर-मंतर से करीब 100 मीटर दूर है, इसलिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और बैरिकेडिंग की गई है. वहां BNSS की धारा 163 लागू है.

दिल्ली पुलिस विपक्षी सांसदों की हर गतिविधि पर नजर रख रही है. पुलिस की रणनीति फिलहाल वेट एंड वॉच की है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर सांसद जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस या विंडसर पैलेस की ओर बढ़े तो उन्हें रोका जाएगा. पुलिसकर्मियों को सांसदों को रोकने और हिरासत में लेने की प्रक्रिया के बारे में पहले ही समझा दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story