पूरे शीतकालीन सत्र का बहिष्कार कर सकता है विपक्ष, कांग्रेस की अगुवाई में आज तय होगी रणनीति

फाइल फोटो
नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विपक्षी एकजुटता में दरार दिखने के बाद कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष अब अलग रणनीति आजमा सकता है। कई मुद्दों पर सरकार को घेरने को आतुर विपक्ष की संसद में अब क्या रणनीति होगी, इस पर आज मंथन होगा। संसद के दोनों सदनों से बिना बहस के तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने वाले विधेयक को पास कराने और राज्यसभा में 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन के बाद कांग्रेस और 13 अन्य दल संसद के शीतकालीन सत्र का बहिष्कार करने पर विचार कर सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





