भारत

Accident में नेता प्रतिपक्ष घायल, कार के सामने नीलगाय आने से हुआ हादसा

Nil dhankar
6 Jun 2024 7:46 AM IST
Accident में नेता प्रतिपक्ष घायल, कार के सामने नीलगाय आने से हुआ हादसा
x
ब्रेकिंग

राजस्थान। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली Tikaram Julie का एक्सीडेंट हो गया है। बुधवार रात को दौसा के भांडारेज के पास जूली की कार का एक्सीडेंट Car Accident हुआ। उनकी गाड़ी एक नील गाय से टकरा गई। इस दौरान उनके कार का छोटा सा एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान उनके हाथ में चोट आई है और उन्हें दौसा के अस्पताल में भर्ती कराय गया है। बताया जाता है कि उनके एक हाथ में फैक्चर हुआ है। बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 10 बजे हुई है। टीकाराम जूली के कार का एक्सीडेंट दौसा के भांडारेज के पास हुआ है। दुर्घटना के बाद उन्हें दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

rajasthan road accident टीकाराम जूली की कार का एक्सीडेंट होने पर सीएम भजनलाल शर्मा CM Bhajan Lal Sharma ने जूली का हालचाल जाना है। जल्द ही स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है। कहां- मैं प्रभु श्रीराम से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

घटना के तुरंत बाद तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीकाराम जूली के साथ कार में सवार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि टीकाराम जूली की हालत सामान्य है। उनके हाथ में चोट आई है। हालांकि, अभी नील गाय के कारण ही एक्सीडेंट की वजह बताई जा रही है। लेकिन इस मामले में अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

Next Story