भारत

बिहार में विपक्ष ने एसआईआर पर भ्रम फैलाया, जनता ने रिजेक्ट किया: नीरज कुमार

jantaserishta.com
19 Nov 2025 2:46 PM IST
बिहार में विपक्ष ने एसआईआर पर भ्रम फैलाया, जनता ने रिजेक्ट किया: नीरज कुमार
x
पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता नीरज कुमार ने एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष पर जोरदार पलटवार किया। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर को लेकर विपक्ष ने खूब भ्रम फैलाया। जनता ने उन दलों और उनके उम्मीदवारों को पूरी तरह नकार दिया। अगर अब भी कांग्रेस इसका विरोध कर रही है तो यह उनकी मानसिक दिवालियापन और हताशा को दर्शाता है।
20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर नीरज कुमार ने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व का क्षण होगा। लाखों लोग गांधी मैदान में इसका गवाह बनेंगे। मैं विपक्ष से कहता हूं, घबराएं नहीं, हिम्मत से काम लें। राजनीति में वही टिकता है जो साहस दिखाता है। बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा दिखाया। यह उत्सव का दिन है और इसके साक्षी बिहार की जनता बनेगी।
लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भारत लाए जाने पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की एजेंसियां और विदेश नीति इतनी मजबूत हैं कि कोई भी अपराधी कितना भी दूर भाग जाए, उसे न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर नीरज कुमार ने कहा कि देश धर्म के आधार पर नहीं चल सकता। पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश देख लीजिए, वहां अल्पसंख्यकों पर क्या हो रहा है, लोकतंत्र को गला घोंटा जा रहा है। भारत का संविधान ही हमारी ताकत है।
दिल्ली ब्लास्ट की घटना पर उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है। एनआईए जैसी सक्षम एजेंसी जांच कर रही है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री स्वयं पीड़ितों का हाल जान चुके हैं। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
बताते चले कि एसआईआर को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। लेकिन, चुनाव में इसका असर देखने को नहीं मिला। एनडीए ने 202 सीट जीतकर बंपर जीत हासिल की। 20 नवंबर को गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी हो रही है। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की संभावना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story