भारत

पीएम मोदी को हराने का सपना देख रहा विपक्ष, लेकिन टर्मिनेटर हमेशा जीतता है: भाजपा

jantaserishta.com
30 Aug 2023 12:21 PM IST
पीएम मोदी को हराने का सपना देख रहा विपक्ष, लेकिन टर्मिनेटर हमेशा जीतता है: भाजपा
x
नई दिल्ली: भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना टर्मिनेटर से करते हुए यह दावा किया है कि विपक्ष को यह लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 के लोक सभा चुनाव में हराया जा सकता है लेकिन विपक्ष सपने देख रहा है तो सपने देखते रहें, टर्मिनेटर हमेशा जीतता है और 2024 में भी मोदी ही वापस आने वाले हैं।
भाजपा ने बुधवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'द टर्मिनेटर' बताने वाला पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा है कि, " विपक्ष को लगता है कि पीएम मोदी को हराया जा सकता है। सपने देखते रहो! टर्मिनेटर हमेशा जीतता है।
"पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल को दिखाते हुए मोदी को टर्मिनेटर बताया गया है और उनकी तरफ से यह दावा किया गया है कि, " 2024 ! मैं वापस आऊंगा।"
दरअसल, 2024 की चुनावी लड़ाई अब जनता के मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लड़ी जा रही है और इस लड़ाई में सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ही एक दूसरे पर पोस्टर, कार्टून और वीडियो के जरिए राजनीतिक निशाना साधने में लगे हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story