भारत
Goa News: गोवा में भारी बारिश को लेकर विपक्ष ने की स्कूलों में छुट्टियाें की मांग
jantaserishta.com
26 July 2023 6:00 PM IST

x
DEMO PIC
पणजी: गोवा में शुक्रवार तक लगातार बारिश का भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर राज्य में विपक्ष ने इस दौरान स्कूल बंद करने की मांग की है। विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ और गोवा फॉरवर्ड विधायक विजय सरदेसाई ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया।
सरदेसाई ने कहा, “भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा शुक्रवार तक रेड अलर्ट जारी किया गया है, सरकार को छात्रों को छुट्टी देनी चाहिए। यह एक गंभीर मामला है। शुक्रवार तक छुट्टियां दी जानी चाहिए क्योंकि लगातार बारिश के दौरान यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। अलेमाओ ने राज्य सरकार से स्कूलों में छुट्टियां घोषित करने का भी आग्रह किया।
जवाब में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि उन्होंने शिक्षा निदेशक को स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, ''हम इस पर शाम तक फैसला करेंगे।''
6 जुलाई को स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखा गया। भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। कई स्थानों पर पेड़ गिरने और जलभराव की घटनाएं सामने आई थी। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गोवा के विभिन्न हिस्सों में कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं और पेड़ों के उखड़ने की खबरें आ रही हैं।
Tagsस्कूलस्कूल बंदगोवा में भारी बारिशगोवागोवा न्यूज़गोवा मौसमschoolschool closedheavy rain in goagoagoa newsgoa weather
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





