भारत

भारत-चीन सीमा मसले पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का लोकसभा में हंगामा

jantaserishta.com
21 Dec 2022 12:48 PM IST
भारत-चीन सीमा मसले पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प और सीमा के हालात पर चर्चा कराने की मांग को लेकर कांग्रेस समेत अन्य कई विपक्षी दलों ने लोक सभा में जमकर हंगामा किया। 12 बजे लोक सभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर आवश्यक दस्तावेजों को सदन में पेश करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस, एनसीपी, डीएमके और सपा सहित अन्य कई विपक्षी दलों ने खड़े होकर चीन के मसले पर चर्चा कराने की मांग की।
लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने खड़े होकर कहा कि चीन के मसले पर सदन के बाहर हर फोरम पर चर्चा हो रही है। उन्होंने सदन में चर्चा कराने की मांग करते हुए कहा कि चीन के मसले पर सदन में चर्चा होनी ही चाहिए। अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने भी उनकी मांग का समर्थन किया।
चीन पर चर्चा कराने की मांग को खारिज कर दिए जाने के बाद विपक्षी दलों ने लोक सभा से वॉकआउट कर दिया।
इससे पहले सुबह 11 बजे भी लोक सभा की कार्यवाही को विपक्षी दलों के हंगामे के कारण 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story