
x
बक्सर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों बिहार के बेगूसराय में मल्लाह समाज के साथ तालाब में डूबकी लगाने और मछली पकड़ने का वीडियो सामने आने के बाद खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके बाद भाजपा समेत अन्य विपक्षी दल राहुल गांधी पर जुबानी हमला करने का एक मौका नहीं चूक रहे।
बीएसपी नेता अनिल कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के मछली पकड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता, जनता वोट नहीं करेगी। बक्सर में मीडिया से बातचीत के दौरान बीएसपी नेता अनिल कुमार ने कहा कि राहुल गांधी मछुआरों के साथ हों, मैकेनिकों के साथ हों या अस्पतालों का दौरा कर रहे हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
उन्होंने कहा कि फर्क इस बात पर पड़ता है कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने बिहार की जनता के लिए क्या किया। बीएसपी नेता ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी पिछड़े समुदायों और उनके कल्याण की बहुत चर्चा कर रहे हैं, लेकिन जब वे सत्ता में थे, तो उन्होंने कितने पिछड़े परिवारों के आंसू पोंछे? किसी यादव के घर जाकर लोगों के आंसू पोंछे?
बीएसपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव में सिर्फ वोट के लिए और सत्ता में बैठने के लिए आंसू पोंछते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीएसपी नेता ने दावा किया है कि बिहार की जनता इस बार बीएसपी को वोट कर बदलाव करेगी और बीएसपी को मौका देगी।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है, जिसकी सच्चाई जनता के सामने हैं। जनता ऐसे ठगबंधन को मौका नहीं देने वाली है। जनता ठगबंधन के उम्मीदवारों को वोट नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जनता एनडीए को भी वोट नहीं करेगी। एनडीए और महागठबंधन इस बार सत्ता से दूर रहने वाले हैं। जनता एक-एक वोट का हिसाब लेगी, बीएसपी को जिताएगी, करारा जवाब देगी। इन गठबंधनों को बिहार से उखाड़ फेकेगी। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में मतदान होना है और 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





