अश्लील हरकत का विरोध: युवक ने युवती को बेरहमी से पीटा, देखें सीसीटीवी फ़ुटेज

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में अश्लील हरकतें करने वाले का विरोध करने पर नाबालिग लड़की की युवक ने जमकर पिटाई की है. इस घटना का वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद हड़कंप मच गया है. थाना मझौला इलाके की ये घटना है. लात-घूंसों के साथ ही नाबालिग लड़की को ज़मीन पर पटक-पटककर मारा, गंभीर हालत में नाबालिग अस्पताल में भर्ती कराई गई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक नाबालिग की बेदर्दी से पिटाई कर रहा है. पता चला है कि नाबालिग ने अश्लील हरकतों का युवक से विरोध किया था. इस संबंध में नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सिर्फ़ एनसीआर दर्ज कर चलता कर दिया था.
#Moradabad:लड़के ने करी लड़की की जमकर पिटाई,मारपीट में लड़की गम्भीर घायल,इलाज के ज़िला अस्पताल में भर्ती, पीड़ित परिवार ने दी पुलिस को घटना की जानकारी। @Arjunpchaudhary @manishtv9 @KanwardeepsTOI @myogioffice @Uppolice @adgzonebareilly @digmoradabad @moradabadpolice @DMMoradabad pic.twitter.com/LakDjQDpQW
— Mohd Shariq Siddiqui (TV9Bharatvarsh) (@SiddquiShariq) May 6, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





