भारत
छेड़खानी का विरोध करना महिला टीचर को पड़ा भारी, सरेआम मारपीट हुई
jantaserishta.com
15 Aug 2023 5:14 PM IST

x
देखें वीडियो.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो के संज्ञान में आने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. यह घटना 13 अगस्त की सुबह के समय हुई. जब लड़की स्कूल जा रही थी.
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक लड़की बैग लेकर गली से गुजर रही है, उसके पीछे से एक नारंगी रंग की शर्ट पहने हुए युवक आता है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है. लड़की खुद को बचाने का प्रयास करती है और युवक को पीछे ढकेल देती है. फिर युवक लड़की के साथ मारपीट करता है और उसने नीचे गिरा कर भाग जाता है.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म की रहने वाली है. वो घर से स्कूल की तरफ जा रही थी. तभी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक सलमान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि इनकी किसी बात पर नोकझोंक हुई थी. इसकी की जांच की जा रही है.
इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि यह नौचंदी थाना क्षेत्र का एक वीडियो था जिसमें एक लड़की के साथ एक युवक मारपीट करता हुआ दिख रहा था. पूरे वीडियो देखने के बाद यह निकल कर आया कि दोनों में विवाद भी हुआ था इस वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है.
#यूपी_में_डर_लगता_है।मेरठ में एक शिक्षिका के साथ.... pic.twitter.com/HyZjbJKEa1
— I.P. Singh (@IPSinghSp) August 15, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





