भारत

दूसरी सगाई का विरोध, पति ने पत्नी को लातें-घूंसे मार जमीन पर पटका, बीच सड़क हंगामा

jantaserishta.com
20 Feb 2022 3:03 PM IST
दूसरी सगाई का विरोध, पति ने पत्नी को लातें-घूंसे मार जमीन पर पटका, बीच सड़क हंगामा
x
देखें वीडियो।

रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में शुक्रवार रात एक पति ने पत्नी की बीच सड़क पर जमकर पिटाई की. सरेआम हुए इस फैमिली ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला की बेतहाशा पिटाई करने वाला पति दीपक टांक दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा था. इस बात की भनक लगने पर पत्नी पिंकी अपने परिजनों के साथ जवाहर नगर स्थित ससुराल पहुंच गई.

जानकारी के मुताबिक, पिंकी का आना ससुराल वालों को नागवार गुजरा और उसके साथ बीच सड़क पर मारपीट शुरू कर दी. वीडियो वायरल होने के बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया और आरोपी पति दीपक टांक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है. पीड़ित महिला पिंकी ने बताया कि प्राइवेट कंपनी में काम करते समय दीपक से मुलाकात हुई थी. 3 साल पहले दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज कर ली थी. कुछ दिनों तक सब ठीक चला, लेकिन बाद में दीपक की मां उसे परेशान करने लगी.
महिला ने बताया कि कुछ महीनों बाद दीपक वापस उसके जाकर घर रहने लगा. शुक्रवार को जानकारी मिली कि दीपक की दूसरी सगाई जावरा की रहने वाली किसी अन्य लड़की से हो चुकी है. इसे लेकर वह अपने पति से बात करने ससुराल पहुंची थी, लेकिन ससुराल वालों ने और पति दीपक में उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में महिला को सर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं. उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story