कुत्ते को घायल करने का विरोध, युवकों ने युवतियों पर बेरहमी से लाठियां बरसाई

जबलपुर: जबलपुर जिले के सिंगरहा मोहल्ला में बेजुबान जानवर डॉग को एक युवक पीट रहा था कि एक युवती ने उसे रोकना चाहा लेकिन युवक ने डॉग को छोड़कर उसे पकड़ लिया। युवक ने अभद्रता करते हुए उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया तो बहनें बचाने आईं लेकिन युवक के साथी भी वहां पहुंच गए। उन सबने मिलकर चारों बहनों को बेरहमी से पीटा और दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां बरसाईं।
बताया जाता है कि यह घटना पांच दिसंबर की है जिसका मोहल्ले के लोगों ने वीडियो बनाया था। सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस एक्टिव हुई। बताया जाता है कि इसमें छह दिसंबर को वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने फरियादी और आरोपियों के बयान लेकर कार्रवाई की।
सिंगरहा मोहल्ला गढ़ा निवासी सोनम सिंगरहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोहल्ले का प्रिस श्रीवास्तव पांच दिसंबर की रात उसके घर के सामने पहुंचा और डॉग को डंडे मारने लगा। सोनम की बहन सविता ने प्रिंस को ऐसा करने से रोका, तो प्रिंस ने उससे गालीगलौच करने लगे। यही नहीं उसने डॉग को छो़ड़करक डंडे से बहन को पीटना शुरू कर दिया। सविता को बचाने के लिए पुष्पा सिंगरहा, शारदा सिंगरहा और सुलेखा सिंगरहा पहुंचे, तो प्रिस के साथी बबलू श्रीवास्तव, मोनू विश्वकर्मा और शिब्बू भी वहां पहुंच गए और सभी ने लाठी से उन सभी युवतियों से मारपीट कर दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





