भारत

बस्ती में किया गांजा कारोबार का विरोध, महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट

jantaserishta.com
12 April 2025 10:30 AM IST
बस्ती में किया गांजा कारोबार का विरोध, महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट
x
FIR दर्ज.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक झुग्गी बस्ती में गांजा के कारोबार का विरोध करने पर एक महिला और उसकी बेटी पर हमला कर दिया गया. जिससे दोनों को गंभीर चोट आई है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.
अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक झुग्गी बस्ती में गांजा के कारोबार का विरोध करने पर 38 वर्षीय एक महिला और उसकी बेटी पर उनके पड़ोसियों ने हमला किया. फिलहाल पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में डोंबिवली शहर में हुए हमले के लिए धारा 118(1) (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने सिद्धार्थ नगर की झुग्गियों में कथित तौर पर गांजा (मारिजुआना) आपूर्ति का कारोबार करने वाले आरोपी पर आपत्ति जताई थी. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर बांस और डंडों से महिला पर हमला किया और उसके साथ गाली-गलौज की. महिला को बचाने के लिए जब उसकी बेटी आई तो आरोपियों ने उसपर भी हमला कर दिया. जिससे बेटी भी घायल हो गई. अधिकारी के मुताबिक मामले की जांच चल रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story