भारत
10 करोड़ की अफीम जब्त, ब्राउन शुगर बनाने की मिनी फैक्ट्री भी पकड़ी गई, दो गिरफ्तार
jantaserishta.com
8 April 2024 5:48 PM IST

x
मशीन, एक सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन, जैक मशीन सहित कई अन्य सामान जब्त किए गए हैं।
रांची: झारखंड में ड्रग्स और नारकोटिक्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चतरा जिले में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। इटखोरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव में छापा मारकर करीब 10.20 करोड़ रुपये की अफीम की बड़ी खेप बरामद की गई है। यहां ब्राउन शुगर बनाने की एक मिनी फैक्ट्री भी पकड़ी गई है।
इस सिलसिले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चतरा के एसपी विकास पांडेय ने बताया कि 204.4 किलो गिला अफीम, ब्राउन शुगर बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन, एक सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन, जैक मशीन सहित कई अन्य सामान जब्त किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अफीम और शुगर की अवैध फैक्ट्री चलाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। कार्रवाई के लिए डीएसपी रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गई, जिसने महुदा गांव में छापामारी की। इस सिलसिले में पंकज कुमार दांगी और धीरेंद्र दांगी नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही अन्य फरार तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसचतराअफीमब्राउन शुगरJharkhandJharkhand NewsJharkhand PoliceChatraOpiumBrown Sugar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





